
एंटी-इंडिया रुख वाले मुइज्जू भ्रष्टाचार में कैसे फंसे? पढ़ें- लीक रिपोर्ट में लगे हैं क्या-क्या इल्जाम
AajTak
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू संसदीय चुनावों से पहले बुरे फंसते नजर आ रहे हैं. उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. ये आरोप एक रिपोर्ट लीक होने के बाद लगे हैं. विपक्ष ने उनके खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रहा है.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू एक नई मुसीबस में फंस गए हैं. उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. इसे लेकर विपक्ष हमलावर है. विपक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की है. इतना ही नहीं, विपक्ष उनके खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी भी कर रहा है.
मुइज्जू के कथित भ्रष्टाचार की रिपोर्ट लीक होने के बाद से मालदीव की सियासत गरमा गई है. ये रिपोर्ट ऐसे समय लीक हुई है, जब 21 अप्रैल को मालदीव में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग होनी है.
हालांकि, मुइज्जू ने इन आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने सवाल किया कि उनकी (एमडीपी) सरकार पांच साल से थी, अगर उन्हें मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिले होते तो क्या मेरे पर आरोप नहीं लगाते?
बहरहाल, रिपोर्ट सामने आने के बाद मालदीव की मुख्य विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) और मुइज्जू की पार्टी पीपल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं.
क्या लगे हैं आरोप?
ये सारा विवाद तब शुरू हुआ, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'हसन कुरुसी' नाम के हैंडल से एक पोस्ट की गई. इस पोस्ट में मालदीव मॉनेटरी अथॉरिटी और मालदीव पुलिस सर्विस की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) के दस्तावेज लीक किए गए. इन दस्तावेजों ने राष्ट्रपति मुइज्जू के कथित भ्रष्टाचार का खुलासा किया.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









