
एंटीलिया के बाहर संदिग्ध कार मामला: NIA ने की पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ
AajTak
एंटीलिया के बाहर संदिग्ध कार मामले में एनआईए के अधिकारियों ने मुंबई में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ की. वाजे शनिवार को पेड्डार रोड स्थित एनआईए ऑफिस पहुंचे जहां एनआईए के सीनियर अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की.
एंटीलिया के बाहर संदिग्ध कार मामले में एनआईए के अधिकारियों ने मुंबई में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ की. वाजे शनिवार को पेड्डार रोड स्थित एनआईए ऑफिस पहुंचे जहां एनआईए के सीनियर अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की. वाजे ने इससे पहले व्हाट्स ऐप पर एक स्टेटस लगाया था जिसमें लिखा गया था कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है. स्टेटस में लिखा था, ''3 मार्च 2004, सीआईडी के कुछ अधिकारियों ने मुझे एक झूठे केस में गिरफ्तार किया था. वो गिरफ्तारी अब भी अस्पष्ट है कि ऐसा क्यों किया गया था. मुझे लग रहा है कि अतीत फिर से दोहराया जा रहा है.''More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












