
ऊनाः जमीनी विवाद के चलते ITBP के जवान की गोली मारकर हत्या, चार गिरफ्तार
AajTak
हत्या की सनसनीखेज वारदात ऊना के गांव नंगड़ा की है. ITBP में तैनात जवान वारदात के वक्त अपने खेत में था. वो तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था. बताया जाता है कि लगभग डेढ़ बीघा भूमि को लेकर उनका दूसरे पक्ष के साथ विवाद था.
हिमाचल प्रदेश के ऊना में ज़मीनी विवाद के चलते आईटीबीपी (ITBP) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी ने दोनाली बंदूक से सीधा जवान के सीने पर गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था. हत्या की सनसनीखेज वारदात ऊना के गांव नंगड़ा की है. ITBP में तैनात जवान वारदात के वक्त अपने खेत में था. वो तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था. बताया जाता है कि लगभग डेढ़ बीघा भूमि को लेकर उनका दूसरे पक्ष के साथ विवाद था. उस जमीन को मृतक के परिवार ने खरीदा था. इससे पहले वो जमीन आरोपी हत्यारे के परिवार के पास गिरवी थी. गिरवी रखने वाले जमीन मालिकों ने इसे मृतक जवान के परिवार को बेचा था.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












