
उस युद्ध की कहानी जिसमें बुरी तरह हारा था चीन... जापान ने सड़कों पर मचा दिया था कत्लेआम
AajTak
एक वक्त था जब जापान ने चीन पर कब्जा कर रखा था. उसकी सड़कों पर ऐसा कत्लेआम मचाया था, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. चीन की सड़कों पर जापानी सेना ने 3 लाख से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी थी. सैकड़ों-हजारों लोगों को कैदी बनाकर उन पर बायोलॉजिकल और केमिकल हथियारों का ट्रायल किया जाता था.
अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर तनाव है. कारण है यहां के तवांग सेक्टर में यांगत्से के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प. ये झड़प 9 दिसंबर को हुई थी.
इस झड़प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया था कि भारतीय सेना ने बहादुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी पोस्ट पर जाने को मजबूर कर दिया.
इससे पहले जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई थी. उस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. जबकि, चीन ने सिर्फ चार सैनिकों की मारे जाने की बात मानी थी. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कम से कम 38 चीनी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था. गलवान घाटी में झड़प के करीब 30 महीने बाद तवांग में झड़प हुई.
इस झड़प के बाद 1962 की जंग की बातें भी दोहराई जाने लगीं हैं. उस समय में चीनी सेना ने जबरन हमला कर दिया था और फिर एकतरफा संघर्ष विराम का ऐलान कर दिया था. जंग के छह दशक बीत जाने के बाद भी चीन की चुनौती कम नहीं हुई है. आज चीन जहां लगातार धमकाता रहता है तो ऐसे में इतिहास का वो दौर याद करना भी जरूरी है, जब छोटे से देश जापान ने चीन में कत्लेआम मचा दिया था.
चीन की राजशाही के घुटने टिका दिए थे
चीन और जापान के बीच पहली लड़ाई 1 अगस्त 1894 से 17 अप्रैल 1895 तक चली थी. उस समय जापान और चीन, दोनों ही जगह राजशाही थी. इस लड़ाई की वजह कोरिया बना था. कोरिया, चीन का खास दोस्त था. कोरिया के पास कोयला और आयरन बहुत था. जापान को कोरिया के प्राकृतिक संसाधन चाहिए था.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











