
'उस फेल पूर्व राष्ट्रपति को बता दो... ', पुतिन के इस नेता से क्यों इतने चिढ़ गए हैं ट्रंप, बात न्यूक्लियर सबमरीन तक पहुंच गई!
AajTak
ट्रंप का अल्टीमेटम सुनकर मेदवदेव बिफर गए. मेदवेदेव ने X पर लिखा,
डोनाल्ड ट्रंप और रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बीच तीखी बयानबाजी ने वैश्विक मंच पर हलचल मचा दी है. ट्रंप ने अल्टीमेटम देते हुए रूस को कहा था कि पुतिन 10-12 दिनों के अंदर युद्धविराम करे. ट्रंप के इस अल्टीमेटम को दिमित्री मेदवेदेव ने "अमेरिकी घमंड" करार दिया. मेदवेदेव ने ट्रंप को "स्लीपी जो" की राह छोड़ने की चेतावनी दी.
ट्रंप कहा रुकने वाले थे.उन्होंने मेदवेदेव को "असफल राष्ट्रपति" और "खतरनाक" बताया, और कहा कि वे खतरनाक दायरे में जा रहे हैं. ट्रंप ने तुरंत दो परमाणु पनडुब्बियां तैनात करने की घोषणा की और रूस और भारत की इकोनॉमी को 'डेड' करार दिया.
ऑनलाइन टकराव से शुरू होकर व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच चुके अमेरिका-रूस के इन टकरावों ने कोल्ड वॉर के जमाने की याद दिला दी है. जब दोनों देशों के न्यूक्लियर वॉरहेड हमेशा लॉन्च मोड में रहते थे.
2008 में राष्ट्रपति चुने गए, पुतिन बने डिप्टी
मेदवेदेव 2008 में रूस के राष्ट्रपति चुने गए थे. गजब संयोग है कि तब पुतिन उनके डिप्टी थे. ऐसा तब हुआ था जब 2000 में राष्ट्रपति बने पुतिन दो टर्म राष्ट्रपति रहने के बाद तीसरे टर्म के लिए संवैधानिक रूप से अयोग्य हो गए थे. इस दौरान पुतिन ने मेदवेदेव को राष्ट्रपति बनाया और वे खुद प्रधानमंत्री बन गए. 2012 में जब चुनाव की बारी आई तो दोनों फिर से पद बदल लिए. यानी कि पुतिन राष्ट्रपति बन गए और मेदवेदेव प्रधामंत्री.
मेदवेदेव ने कानून की पढ़ाई की थी और कुछ समय तक निजी क्षेत्र में काम किया था. छोटे कद और शांत स्वभाव के होने के कारण उनके समकालीन उन्हें सुसंस्कृत और बुद्धिमान बताते थे.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










