
उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन अवैध? रविचंद्रन अश्विन के जवाब से सब हो गया साफ; जानें क्या कहा
ABP News
Usman Tariq Bowling Action: पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने प्रतिक्रिया दी है.
Ravichandran Ashwin on Usman Tariq Action Legal: उस्मान तारिक, एक ऐसा पाकिस्तानी गेंदबाज जिसके बॉलिंग एक्शन पर खूब चर्चा हो रही है. सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और यूएसए का मैच खेला गया, जिसमें पाक टीम 32 रनों से विजयी रही. दरअसल उस्मान तारिक के 4 ओवरों ने पाकिस्तान की जीत में बड़ा योगदान दिया था. कोई उनके गेंदबाजी एक्शन के लिए 'भट्टा बॉलिंग' कह रहा है तो किसी ने इस एक्शन को पूरी तरह अवैध बताया. अब इस पूरे विवाद रविचंद्रन अश्विन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया, "मैं जितना हो सकता है, इसे उतना स्पष्ट करने की कोशिश करूंगा. सबसे पहली बात तो ये कि उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन लीगल है या नहीं, इसका पता सिर्फ आईसीसी के गेंदबाजी एक्शन टेस्टिंग सेंटर में ही पता चल सकता है."
आश्विन ने आगे 15 डिग्री वाले नियम की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि किसी गेंदबाज को अपनी कोहनी को 15 डिग्री से ज्यादा नहीं मोड़ना होता है. ग्राउंड अंपायर के लिए यह मापना असंभव है कि कोई गेंदबाज 15 डिग्री से अधिक कोहनी मोड़ रहा है या नहीं.
Okay, let me make it as clear as possible. Firstly, the legalities of his action can only be tested at an ICC bowling action testing Centre.Secondly, there is a 15° rule under which a bowler needs to keep his elbow and straighten it and to judge if a bowler is bowling within… pic.twitter.com/RbTkY6xJ3h

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.










