
उम्र से पहले ही चेहरे पर दिखने लगे हैं बुढ़ापे के निशान, लाइफ में कर लें ये बदलाव
AajTak
आजकल कई लोगों के चेहरे पर वक्त से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देने लगते हैं. फाइन लाइंस, झुर्रियां और लटकनी स्किन आपको समय से पहले ही बूढ़ा दिखाने लगती है. अगर आप खुद को जवान रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर लेने चाहिए.
आजकल की तनाव भरी जिंदगी, खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से हमारी स्किन समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है. वक्त से पहले फाइन लाइंस, झुर्रियां, ढीली त्वचा और बेजान रंगत जैसे असर हमारे चेहरे पर साफ दिखाई देते हैं. अगर आपको भी ऐसी दिक्कत महसूस हो रही है और आपको अपना चेहरा उम्र से ज्यादा बूढ़ा लगने लगा है तो आपको तुरंत अपनी लाइफ में कुछ बदलाव कर लेने चाहिए जिससे आप अपने चेहरे की खोई हुई जवानी वापस हासिल कर सकते हैं.
हमारी डाइट का सीधा असर हमारे चेहरे पर पड़ता है. यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर वक्त से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोक सकते हैं.
पानी का इनटेक बढ़ाएं
चेहरे को सुंदर बनाने के लिए पानी के महत्व को बहुत ही कम लोग जानते हैं. यह शायद कुछ लोगों के लिए सबसे अंडररेटेड चीज होगी जिसका महत्व लेकिन चेहरे को सुंदर बनाने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण होता है. पानी आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड करता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीने से आपकी त्वचा जवां रहती है.
फलों का सेवन बढ़ाएं
सेब, संतरा, मौसमी, अमरूद जैसे फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है और स्किन को भी जवान बनाती है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









