
उम्र आठ साल, बेखौफ चेहरा और 3 कत्ल... कौन है दुनिया का सबसे छोटा सीरियल किलर?
AajTak
वह आठ साल में ही अपराध की दुनिया में दाखिल हो चुका था. तीन मर्डर करने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी, न ही किसी बात का पछतावा. पुलिस के सामने वह मुस्कराता था. पूछने पर कहता था कि ऐसा करके उसे मजा आता है. सबसे कम उम्र का ये कातिल बिहार के बेगूसराय जिले में जन्मा था. विस्तार से जानिए ये कहानी...
ये कहानी दुनिया के उस सीरियल किलर की है, जिसकी उम्र सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. जिस उम्र में बच्चे तीसरी-चौथी कक्षा में पहुंचते हैं, उस एज में बिहार का एक बच्चा खौफनाक वारदातों को अंजाम देने लगा. अपराध की दुनिया में वैसे तो तमाम कम उम्र के क्रिमिनल हुए, लेकिन बिहार के सुमित (बदला हुआ नाम) को दुनिया का सबसे छोटा सीरियल किलर माना जाता है. जब वह 8 साल का था, तब उसने कथित तौर पर तीन लोगों की हत्या कर दी.
वो साल 2007 था, जब बिहार के बेगूसराय जिले का एक गांव दो मर्डर के बाद दहल उठा था. दो कत्ल के बाद जब तीसरा कत्ल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर अफसर लेकर आम लोग तक दंग रह गए. ये कत्ल 8 साल के सुमित ने किए थे. पुलिस ने जब उससे इन हत्याओं के पीछे की वजह पूछी तो उसकी बातें सुनकर सब हैरान रह गए. उसका कहना था कि लोगों को मारने में उसे मजा आता था.
सुमित का जन्म 1998 में बिहार के बेगूसराय जिले के एक गांव में हुआ था. उसके माता-पिता बेहद गरीब थे. जब वह सात साल का था, तब उसकी बहन का जन्म हुआ. गरीबी के चलते दो जून की रोटी के लिए परिवार को जूझना पड़ता था. फाकाकशी में जीते हुए सुमित दिनभर इधर-उधर घूमता रहता था. कभी पेड़ों पर चढ़ता तो कभी दोस्तों के साथ खेलने लग जाता.
बच्चे ने किसका किया था पहला कत्ल? जानकारी के अनुसार, सुमित की चाची एक बार काम की तलाश में शहर गई थी. इस दौरान उसने अपने बच्चे को सुमित के माता-पिता के पास छोड़ दिया. एक दिन सुमित की मां राशन लेने बाजार चली गई तो चचेरे भाई और अपनी छोटी बहन की देखभाल की जिम्मेदारी सुमित की थी.
सुमित के घर में जब कोई नहीं होता था तो वह अपनी चाची के बेटे और छोटी बहन को पीटता था, जब बच्चे रोने लगते थे तो उससे सुमित को मजा आता था. इसी बीच एक दिन उसने अपनी चाची के बेटे का गला दबा दिया. जब उसकी मौत हो गई तो सुमित ने उसे बाहर ले जाकर घास के नीचे दबा दिया और घर लौट आया.
परिवार ने की थी मामला छिपाने की कोशिश सुमित की मां जब घर लौटी तो उसने देखा कि बच्चा नहीं है. इसके बाद सुमित से पूछताछ की तो उसने मां को बता दिया कि उसने बच्चे के साथ क्या किया है. इस घटना के बाद सुमित के पिता ने उसे पीटा, लेकिन मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी. इसके बाद बच्चे की मौत को लेकर चाची को बताने के लिए एक झूठी कहानी तैयार कर ली.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





