
'उन्हें पार्टी के अंदर रखनी चाहिए थी बात', Sidhu की नाराजगी पर बोले Harish Rawat
AajTak
पंजाब कांग्रेस में कलह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच सुलह कराने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया. पार्टी ने इसका जिम्मा हरीश रावत को दिया जिन्होंने दोनों नेताओं के बीच सब कुछ ठीक करने का हर संभव प्रयास किया. अंत में कांग्रेस को दोनों से ही हाथ धोना पड़ा. इस मुद्दे पर हरीश रावत ने आजतक से एक्सक्लूसिव बात की और कहा कि सिद्धू ने अपनी विश्वसनीयता खुद खोयी, उन्हें बातों को पार्टी के अंदर ही रखना चाहिए था. देखें और क्या बोले रावत.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











