
उन्नाव रेप पीड़िता को दिल्ली में क्यों करनी पड़ी PCR कॉल? DCW पर लगाया परेशान करने का आरोप
AajTak
उन्नाव की रेप पीड़िता नवंबर 2020 से दिल्ली में रह रही है. कोर्ट के आदेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार उसके रहने, पढ़ने का खर्च उठाती है. ये सब दिल्ली महिला आयोग की देखरेख में होता है. लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह परेशान है.
उन्नाव की रेप पीड़िता नवंबर 2020 से दिल्ली में रह रही है. कोर्ट के आदेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार उसके रहने, पढ़ने का खर्च उठाती है. ये सब दिल्ली महिला आयोग की देखरेख में होता है. लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह परेशान है. दिल्ली में उसके साथ एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद है, जो ठीक उसके बगल के फ्लैट में रहता है और हर आने-जाने वाले पर नर रखता है. जानकारी के मुताबिक 16 अगस्त की रात उन्नाव रेप पीड़िता के पति ने अपने हाथ पर ब्लेड से कट मार कर खुदकुशी करनी चाही.
इसके पीछे की वजह थी दिल्ली महिला आयोग के द्वारा समय पर किराया नहीं चुकाया जाना. पीड़िता के मुताबिक शुरू में सब ठीक था. खासकर जब तक स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा थीं, लेकिन अब उन्हें अपने खर्च का पैसा लेने के लिए आयोग के चक्कर काटने पड़ते हैं. पानी और बिजली की भी दिक्कत होती है, और जब भी पीड़िता और उसके पति आयोग में फोन करते हैं या जाते हैं तो उनकी समस्या का समाधान करने की बजाय टरका दिया जाता है. रेप पीड़िता ने इस बात की शिकायत करने के लिए दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर दी थी.
आजतक से बातचीत में इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया है. उन्नाव रेप पीड़िता के मुताबिक, 'यूपी सरकार दिल्ली महिला आयोग को पैसे देती है और वहां से हमारे खर्च का पैसा मिलता है. लेकिन मकान मालिक की कॉल आई हमारे पास कि आपका तीन महीने का रूम रेंट और बिजली-पानी का बिल नहीं पेड हुआ है. इसलिए हम आपका बिजली और पानी की सप्लाई बंद कर रहे हैं. तब मैंने दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में मदद के लिए कॉल की. वहां से कहा गया कि ये मामला सीबीआई, दिल्ली महिला आयोग और कोर्ट के बीच का है. इसलिए हम इसमें आपकी कुछ मदद नहीं कर सकते. आप उन्हीं से संपर्क करें.'
दिल्ली महिला आयोग में नहीं हो रही सुनवाई: पीड़िता
रेप पीड़िता ने कहा, 'दिल्ली महिला आयोग में कॉल करने पर कहा जाता है आप 181 पर कॉल करिए. 181 पर कॉल करने पर मामला पीसीआर के पास फारवर्ड कर दिया जाता है. वहां से मुझसे सारी दिक्कतें पूछी जाती हैं, फिर होता कुछ नहीं है और मकान मालिक मुझे सुनाकर कर जाता है. इसमें मकान मालिक की भी गलती नहीं है. उसका साफ कहना है कि मुझे किराया और बिजली-पानी का बिल हर महीना चाहिए न की तीन-तीन महीने पर. हमें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कोर्ट ने इस संबंध में निर्देश जब महिला आयोग को दिया है, तो उसे इंतजाम करना चाहिए. लेकिन मुझे बातों से टाल दिया जाता है. जाने पर कहते हैं जाइए हो जाएगा, लेकिन होता कुछ नहीं है.'
उसने कहा, 'जब बार-बार मकान मालिक आकर सुनाएगा तो किसी को भी बुरा लगेगा. बेइज्जती किसी को बर्दाश्त नहीं होती है. मकान मालिक ने जब फोन किया तो मेरे पति ने गुस्से में अपना हाथ काट लिया और फांसी लगाने की कोशिश की. जब मेरा पति ही नहीं रहेगा तो मैं दो-दो बच्चों और अपनी दिव्यांग सास को लेकर कहां जाऊंगी. दिल्ली महिला आयोग का कहना है कि एलजी साहब ने हमें 6-7 महीने से फंड नहीं दिया है. लेकिन एलजी साहब का दूसरा मामला है, मेरा खर्च तो उत्तर प्रदेश सरकार देती है. कोर्ट ने जब निर्देश दिल्ली महिला आयोग और यूपी सरकार को दिया है, तो मैं 181 और दिल्ली पुलिस के पास क्यों जाऊंगी.'

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



