
उन्नाव कांड: सहायता राशि को लेकर पीड़िता के परिवार में घमासान! अलग-अलग खाते में पैसे भेजने की मांग
AajTak
मृत लड़की की मां ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि उसका पति नशे का लती है. उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है. खाते में पांच लाख की आर्थिक मदद आने के बाद वह दूसरे घर में रहने लगा है. लिहाजा पति को मिली आर्थिक सहायता राशि उसके खाते में ट्रांसफर की जाए.
उन्नाव कांड में मृत लड़कियों के परिजनों को दी गई सहायता राशि, अब घर में विवाद की वजह बन गई है. परिवार के कई लोग अलग-अलग सहायता राशि की मांग करने लगे हैं. मृतका के बाबा का दावा है परिवार की देखरेख का जिम्मा उनके ऊपर है, इसलिए सहायता राशि उनके अकाउंट में दी जाए. वहीं एक मृतका की मां ने डीएम को पत्र लिखकर पति को नशे का लती बताकर आर्थिक सहायता राशि उसके खाते में भेजने की मांग की है. दरअसल, उन्नाव कांड के बाद सरकार की ओर से दोनों मृत लड़कियों के पिता को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता दी गई थी. जिसके बाद एक मृतका के बाबा ने दावा किया है कि उसने ही लड़की को पालकर बड़ा किया था. वह उन्हीं के पास ही रहती थी. लड़की की मौत के बाद अधिकारियों ने मृतका के पिता को पांच लाख का चेक दे दिया. ऐसे में मृतका के बाबा ने कहा कि आधी रकम उसके खाते में ट्रांसफर की जाए.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










