
'उनसे आंख मिलाने की हिम्मत नहीं हुई...', AC कोच से दिखा जनरल डिब्बे के मुसाफिरों का 'कष्ट', DSP ने लिखी मार्मिक पोस्ट
AajTak
MP Police DSP Post Viral: मध्य प्रदेश पुलिस के DSP वीरेंद्र सिंह ने ट्रेन के AC कोच और जनरल डिब्बे के बीच लगे पारदर्शी दरवाजे की तस्वीर शेयर की, जिसमें ताला जड़ा था. पारदर्शी दरवाजे से जनरल डिब्बे में खड़े और नींद में ऊंघते हुए यात्री साफ दिख रहे थे.
मध्य प्रदेश के एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में हैं. मानवीय संवेदनाओं को छूने वाली और 'सिस्टम' की खामी को उजागर करने वाली पोस्ट में सलाह दी गई है कि सरकार को ट्रेनों में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ानी चाहिए ताकि रिजर्वेशन टिकट न ले पाने वाले यात्रियों को कुछ राहत मिल सके.
दरअसल, भोपाल में पदस्थ लोकायुक्त DSP वीरेंद्र सिंह सूरत-ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19046) में 10 दिसंबर यानी आज सुबह 4 बजे सफर कर रहे थे. उन्होंने AC कोच और जनरल डिब्बे के बीच लगे पारदर्शी दरवाजे की तस्वीर शेयर की, जिसमें बड़ी जंजीर के साथ ताला लगा था. पारदर्शी दरवाजे से जनरल डिब्बे में खड़े और नींद में ऊंघते हुए यात्री साफ दिख रहे थे.
इसको लेकर पुलिस अफसर ने लिखा, ''मैं अपनी सीट से कंबल से निकलकर वॉशरूम के लिए गया तो एक क्षण ठहरकर उनकी तरफ देखा, लेकिन पारदर्शी दरवाजे के दूसरी तरफ खड़े लोगों का कष्ट देखकर उनसे आंख मिलाने की हिम्मत नहीं हुई. उस तरफ खड़े यात्रियों में संभवतः कुछ तो छपरा (बिहार) स्टेशन के भी होंगे जो कल सुबह 9 बजे से खड़े हों. उनके लिए उस डिब्बे में बैठने के लिए सीट का 10 इंच कोना मिल जाना भी खुशकिश्मती है.
AC नहीं, बस बैठने के लिए ट्रेनें बढ़ाई जाएं DSP ने आगे लिखा, सरकार से मेरा विनम्र निवेदन है कि आज इन सामान्य वर्ग को हाई स्पीड लग्जरी ट्रेन के स्थान पर केवल बैठकर जाने के लिए ही ट्रेन और सीटों की संख्या बढ़ा दी जाए तो इनको बहुत राहत मिल जाएगी. कम से कम घंटों के सफर में बैठ तो सकते हैं. उनको AC की भी जरूरत नहीं है, वे अपने साथ कंबल लेकर चलते हैं.
आज की भागती दौड़ती दुनिया में व्यक्ति को केवल कुछ ही सुविधा मिल जाए तो वह परिवार के साथ निश्चिन्त होकर यात्रा कर सकेगा.''
एमपी सरकार के पुलिस अफसर ने अपनी पोस्ट का अंत इस विचार से किया कि सुविधाओं में यह 180 डिग्री का अंतर जितना कम होगा, उतना ही देश उन्नत कहलाने के पात्र होगा. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने आम यात्रियों की मुश्किलों पर गंभीर बहस छेड़ दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











