
उधार के बैट-पैड, खुद सिली यूनिफॉर्म, बिना रिजर्व डिब्बों में सफर... आग के दरिया से गुजरकर बेटियां बनीं विश्व विजेता
AajTak
यह कहानी भारतीय महिला क्रिकेट की उस यात्रा की है, जो संघर्ष, समर्पण और सपनों से होकर क्रांति तक पहुंची.1973 में महेंद्र कुमार शर्मा ने जब 'विमेंस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया' की नींव रखी, तब न पैसा था न पहचान- सिर्फ जुनून था. डायना एडुल्जी, शांता रंगास्वामी और संध्या अग्रवाल जैसी पायोनियर्स ने अपने दम पर रास्ता बनाया.
दशकों तक भारत में क्रिकेट का एक ही चेहरा था- नीली जर्सी में पुरुष. लेकिन कहीं धूलभरी गलियों में, छोटे कस्बों की सड़कों पर, कुछ लड़कियां अलग सपना देखना सीख रही थीं. टेप लगी टेनिस बॉल, टूटा हुआ बल्ला और आग से भरे दिलों के साथ उन्होंने एक ऐसी यात्रा शुरू की, जिसने एक दिन पूरे देश की आत्मा को झकझोर दिया.
भारतीय महिला क्रिकेट की बुनियाद महेंद्र कुमार शर्मा ने रखी, जब 1973 में उन्होंने लखनऊ में “वुमेंस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया” (WCAI) का पंजीकरण कराया. यह वही दौर था जब महिलाओं के लिए क्रिकेट महज एक सपना था. न कोई बोर्ड, न फंडिंग, न सुविधाएं. खिलाड़ी अपने यूनिफॉर्म खुद सिलतीं, बिना रिजर्व डिब्बों में सफर करतीं और कई बार दूसरों से उधार लिए बैट-पैड से खेलतीं.
1976 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरु में अपना पहला टेस्ट खेला. दर्शक गिने-चुने थे, लेकिन खिलाड़ियों के लिए वही उनका वर्ल्ड कप था. शांता रंगास्वामी, संध्या अग्रवाल और डायना एडुल्जी जैसी खिलाड़ियों ने सिर्फ रास्ता नहीं बनाया, बल्कि यह साबित किया कि महिलाएं भी उसी मैदान की हकदार हैं.
2005: जब उम्मीद ने आकार लिया
तीन दशकों की मेहनत के बाद मिताली राज की कप्तानी में भारत 2005 वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचा. झूलन गोस्वामी, अंजुम चोपड़ा, अंजू जैन... सबने बिना संसाधनों और बिना सुर्खियों के सिर्फ हौसले के दम पर इतिहास रचा. हालांकि फाइनल में हार मिली, लेकिन भारत के दिलों में यह टीम जीत चुकी थी.
मिताली ने तब कहा था- 'इस हार ने हमें यकीन दिलाया कि हम इस स्तर पर खेलने लायक हैं.' वो हार ही असली जीत की शुरुआत थी. 2006 में बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट को अपने नियंत्रण में लिया और इतिहास का रुख बदल गया.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







