
उधारी नहीं लौटाने पर सरेआम सड़क पर दौड़ाकर की हत्या, दिल दहला देगा VIDEO
AajTak
कर्नाटक के कलबुर्गी में उधारी के पैसे वापस नहीं करने के विवाद में एक व्यक्ति की रोड पर दौड़ाकर सरेआम हत्या कर दी गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसका सीसीटीवी फुटेज देखकर आप कांप जाएंगे...
कर्नाटक के कलबुर्गी में सरेआम धारदार हथियारों से हमला कर एक शख्स की हत्या कर दी गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से आराम फरार हो गए.
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, कलबुर्गी के रहने वाले जमीर नाम के युवक ने परिचित समीर से 9 हजार रुपए उधार लिए थे. समीर ने जब कुछ समय बाद उधारी के पैसे वापस मांगे, तो जमीर टालने लगा. बताया जा रहा है कि काफी समय से जमीर पैसे नहीं लौटा रहा था.
इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा. शनिवार को जब जमीर जेवरगी रोड के पास से गुजर रहा था. इस दौरान समीर ने अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर जमीर पर हमला कर दिया.
यहां देखें वीडियो
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय रोड पर काफी ट्रैफिक चल रहा था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









