
उदयपुर मर्डर केस में NIA ने कहा- आरोपियों का आतंकी कनेक्शन नहीं, राजस्थान में ही होगी जांच
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में दुकान में घुसकर की गई टेलर कन्हैयालाल की हत्या के दोनों आरोपियों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. एनआईए इस मामले की जांच भी अब राजस्थान में ही करेगी. आरोपियों को अब दिल्ली नहीं लाया जाएगा.
राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के मामले में NIA दोनों आरोपियों को जयपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद जांच राजस्थान में ही करेगी. फिलहाल आरोपियों को दिल्ली लाने की कोई बात नहीं सामने आई है. एनआईए के आईजी रैंक के अधिकारी राजस्थान पहुंच गए हैं. इस जघन्य हत्याकांड की जांच 10 अधिकारियों की टीम करेगी. वहीं एनआईए ने यह भी कहा है कि आरोपियों के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने के सबून नहीं मिले हैं.
एनआईए के मुताबिक, हत्या की वारदात को अंजाम देना सिर्फ दो लोगों का काम नहीं, बल्कि एक ग्रुप का काम है. इन दोनों के पीछे भी लोग हैं. एनआईए ने कहा कि फिलहाल आरोपियों के किसी बड़े आतंकी संगठन से जुड़े होने के सबूत अभी नहीं मिले हैं. इस हत्याकांड को पूरी तैयारी और साजिश के बाद अंजाम दिया गया. फिलहाल दोनों आरोपियों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ेंः उदयपुर: नूपुर शर्मा के समर्थन में 8 साल के बेटे ने किया था पोस्ट, पिता की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, दोनों आरोपी अरेस्ट
एनआईए का कहना है कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया और जिस तरह वीडियो बनाया गया, उसके पीछे कोई खास प्लान था. जांच में और लोगों के शामिल होने की पूरी आशंका है. यह एक बड़ा ग्रुप हो सकता है और उन्हीं का काम लग रहा है. इस तरह की वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपनी कम्युनिटी में हीरो बनना चाह रहे थे. शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कन्हैयालाल पर पहले से नजर रखी जा रही थी. उसकी हर एक एक्टिविटी पर आरोपियों की नजर थी.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











