
उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, सांसद संजय सिंह का ऐलान
AajTak
संजय सिंह ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का राष्ट्रवाद है कि हम उत्तर प्रदेश के लोगों को अच्छी शिक्षा दे सकें, अच्छा स्वास्थ्य दे सकें, दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तरह UP के गांव-गांव में क्लीनिक बना सकें.
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने वाली है. मंगलवार को सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के नेताओं के साथ बैठक की है. इस दौरान पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से 2022 का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने के मकसद से बूथ स्तर पर तैयारियों में जुट जाने की अपील की है. बैठक में संजय सिंह ने कहा कि इस बीच आप की तिरंगा संकल्प यात्रा पूरे प्रदेश की 403 विधानसभाओं में निकाली जाएगी. इसके जरिये हम असली राष्ट्रवाद को बताना चाहते हैं. हमारा राष्ट्रवाद है कि हर गरीब के बच्चे को पढ़ने के लिए बेहतर स्कूल मिले. मोहल्ला क्लीनिक की तरह हर गांव में बेहतर अस्पताल हों. गरीब के घर में रोशनी हो, 300 यूनिट बिजली फ्री मिले, दिल्ली की तरह बेहतरीन स्कूल का सपना उत्तर प्रदेश में भी पूरा हो.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












