
उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल, जापान के PM ने जारी किया इमरजेंसी अलर्ट
AajTak
उत्तर कोरिया ने फिर से दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. उत्तर कोरिया की ओर से बार-बार चेतावनी के बावजूद मिसाइल दागे जाने को लेकर पड़ोसी देश अब सतर्क हो गए हैं. जापान के प्रधानमंत्री ने इसे लेकर अब देश में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया है.
उत्तर कोरिया ने पिछले कुछ दिनों में कई बार पड़ोसी देश जापान के ऊपर से मिसाइल दागी है. अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की चेतावनियों को नजरअंदाज कर उत्तर कोरिया ने फिर से दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. पिछले कुछ दिनों में उत्तर कोरिया की ओर से एक के बाद एक दागी गई मिसाइल को लेकर पड़ोसी देश अब अलर्ट हो गए हैं.
जापान में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है. जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर कोरिया की ओर से दागी जा रही मिसाइल को लेकर शनिवार के दिन इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया. वहीं, दक्षिण कोरिया ने भी इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइल दागे जाने को उकसावे की कार्रवाई बताया है.
अमेरिकी सेना ने इसे लेकर कहा है कि हम सहयोगियों के साथ चर्चा कर रहे हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक उत्तर कोरिया ने इस साल 24 मिसाइल परीक्षण किए हैं. मिसाइल परीक्षण को लेकर उत्तर कोरिया ने भी बयान जारी किया है. उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसके मिसाइल परीक्षण अमेरिकी सैन्य खतरे के खिलाफ अपनी आत्मरक्षा के लिए थे.
उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने पड़ोसी देशों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है. गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने पांच साल बाद पिछले दिनों जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी. उत्तर कोरिया की ओर से इसके बाद दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी गईं. प्योंगयांग की ओर से हाल के दिनों में किया गया यह सातवां प्रक्षेपण था जिसकी वजह से जापान और दक्षिण कोरिया के साथ ही अमेरिका की भी चिंताएं बढ़ गई हैं.
जापान के रक्षा मंत्री तोशिरो इनो के मुताबिक उत्तर कोरिया की ओर से दागी गई दो मिसाइल 100 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच गई थीं. इसने करीब 350 किलोमीटर दूरी तय की. जापानी रक्षा मंत्री के मुताबिक ये दो मिसाइल छह मिनट के अंतराल पर दागी गई थीं.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









