
उत्तराखंड: CM तीरथ सिंह ने लिया BJP के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा, लिया ये संकल्प
AajTak
कोरोना को हराने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी के 41वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान प्रदेश कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया. सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया.
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया. वहीं, कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे. भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है. कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है ये कोई भाजपा से सीखे. आज देश के हर राज्य, जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











