
उत्तराखंड से हिमाचल तक बर्फबारी से बिगड़े हालात, कश्मीर में टूरिस्ट्स के लिए खुले मस्जिदों के दरवाजे
AajTak
जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक में भारी बर्फबारी हो रही है. इस बीच कश्मीर में मौसम इतना बिगड़ गया कि स्थानीय लोगों को टूरिस्ट्स की मदद के लिए आगे आना पड़ा. उत्तराखंड में पर्यटकों की सुविधा के लिए रेस्टोरेंट, होटलों और ढाबों को 24x7 खोलने का निर्देश दिया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश में इतनी बर्फबारी हो रही है कि यहां फंसे हजारों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा.
नया साल आ रहा है. इस मौके पर पूरा देश जश्न मनाता है. बड़ी संख्या में लोग पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं. चाहे जम्मू कश्मीर हो, हिमाचल प्रदेश हो या उत्तराखंड - देशभर से लोग यहां 1 जनवरी से पहले पहुंचने की कोशिश करते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए यहां स्थानीय प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों ने भी टूरिस्ट्स के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कदम उठाए हैं. जैसे कि दक्षिणी कश्मीर में काफी बर्फबारी हो रही है, तो यहां टूरिस्ट्स के लिए लोगों ने मस्जिदों में ठहरने का इंतजाम कर दिया है.
मसलन, इस सीजन में कश्मीर में अच्छी बर्फबारी हो रही है. पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सब कुछ बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है. खासतौर पर अगर दक्षिणी कश्मीर की बात करें तो यहां अन्य इलाकों के मुकाबले ज्यादा बर्फबारी हो रही है, जहां कुलगाम जिले के कुछ इलाकों जैसे डीएच पोरा में करीब 3 फीट बर्फ जमा हो गई.
यह भी पढ़ें: बर्फबारी से पहाड़ों पर गाड़ियों का महाजाम, सोलंग घाटी से 10 हजार पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया
प्रशासन को नहीं थी भारी बर्फबारी का अंदाजा
अचानक भारी बर्फबारी ने अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी, क्योंकि कोई एहतियाती उपाय नहीं किए गए थे. इस संबंध में किसी तरह की एडवाइजरी भी जारी नहीं की जा सकी, जिससे जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-सोनमर्ग राजमार्गों पर हजारों वाहन फंसे रहे. हालांकि, प्रशासन ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने समय पर मदद के लिए आगे आए.
लोगों ने अपने घरों, मस्जिदों को पर्यटकों के लिए खोल दिया, उन्हें भोजन, गर्म कंबल प्रदान किए, एक ऐसा काम जिससे निश्चित रूप से लोगों की जान बची, और कश्मीरियत को जिंदा रखा. दूसरी तरफ, बर्फबारी ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान को भी प्रभावित किया, जहां सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





