
उत्तराखंड में बदला मौसम, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, 17 जून तक हल्की बारिश का अनुमान, भूस्खलन और जलस्तर बढ़ने की चेतावनी
AajTak
उत्तराखंड में गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है, देहरादून समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है. मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी दी है. 17 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मानसून धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है.
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. गुरुवार दोपहर देहरादून में तेज बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून धीरे-धीरे प्रदेश में प्रवेश कर रहा है. खासकर कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बुधवार को कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा गढ़वाल और कुमाऊं के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
उत्तराखंड में बारिश का अनुमान
बारिश के चलते पर्वतीय जिलों के तापमान में कमी देखी जा रही है. वहीं, पिछले सप्ताह हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था. देहरादून में आज दोपहर अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि 17 जून तक मौसम में ऐसा ही बदलाव बना रह सकता है.
17 जून तक कई स्थानों में हो सकती है बारिश
मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार, 11 जून से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत में वर्षा हुई है और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई. 17 जून तक कुमाऊं और गढ़वाल में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, साथ ही पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











