
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, पीएम मोदी के दौरे के बाद होगा फैसला, संगठन स्तर पर मंथन जारी
AajTak
उत्तराखंड कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्रियों की जगह होती है, लेकिन फिलहाल 4 पद खाली हैं. इन खाली पदों को भरने के साथ ही दो मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों की जिम्मेदारी भी बदले जाने की अटकलें तेज हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल (6 मार्च को) प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के बाद प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. इस संभावित विस्तार को लेकर भाजपा विधायकों में उत्साह देखा जा रहा है, कई चेहरे अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं.
उत्तराखंड कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्रियों की जगह होती है, लेकिन फिलहाल 4 पद खाली हैं. इन खाली पदों को भरने के साथ ही दो मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों की जिम्मेदारी भी बदले जाने की अटकलें तेज हैं.
पार्टी नेतृत्व और संगठन स्तर पर लगातार मंथन चल रहा है. माना जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में कैबिनेट विस्तार को लेकर स्थिति साफ हो सकती है. कैबिनेट में शामिल होने की रेस में कई वरिष्ठ और युवा विधायक सक्रिय हो गए हैं.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे, जिस दौरान वह एक ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और साथ ही हरसिल में एक सार्वजनिक समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सुबह करीब 9:30 बजे वह मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल पर पूजा और दर्शन करेंगे. इसके अलावा, सुबह करीब 10:40 बजे वह एक ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हरसिल में एक सार्वजनिक समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है. हजारों श्रद्धालु पहले ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थलों के दर्शन कर चुके हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











