
उत्तराखंड: बंजर पहाड़ी को बुजुर्ग दंपत्ति ने बना दिया खूबसूरत जंगल, ऐसा है उनका सफर
AajTak
उत्तराखंड के चकोड़ी में बुजुर्ग दंपति ने मानव निर्मित जंगल तैयार किया है. इसमें हजारों की संख्या में पेड़-पौधे हैं. साल 1996 में उन्होंने यहां पेड़ लगाना शुरू किया था. जिस पहाड़ी पर इन्होंने जंगल बनाया है वह पहले एक बंजर जमीन के अलावा कुछ भी नहीं थी. लेकिन आज यहां पर हरा-भरा घना जंगल है.
यदि इंसान एक बार मन में कुछ करने का ठान ले तो वह असंभव जैसी चीज को भी पूरा कर लेता है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है उत्तराखंड के चकोड़ी में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति ने. 78 वर्षीय नारायण सिंह मेहरा और 70 वर्षीय नंदादेवी ने चकोरी के पहाड़ों पर मानव निर्मित जंगल खड़ा कर दिया है. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जिस पहाड़ी पर इन्होंने जंगल बनाया है वह पहले एक बंजर जमीन के अलावा कुछ भी नहीं थी. लेकिन आज यहां पर हरा-भरा घना जंगल है.
दरअसल, नारायण सिंह मेहरा और नंदा देवी ने इस काम की शुरुआत आज से 25 साल पहले यानि सन 1996 में की थी. नंदादेवी बताती हैं कि उन्हें शुरू से ही गांव में रहने का शौक रहा है. इसलिए उन्होंने अपने पति से जिद की कि वे चकोड़ी के पहाड़ों पर जंगलों के बीच ही रहना चाहती हैं. बस उसके बाद से दोनों चकोड़ी की पहाड़ियों पर रहने चले आए.
लेकिन साल 1996 में जब वे चकोड़ी आए तब सिर्फ खुला मैदान और बंजर जमीन के अलावा यहां कुछ भी नहीं था. फिर एक दिन उनके पति नारायण सिंह को ख्याल आया कि पहाड़ों के बीच असली वजह पर्यावरण है. लेकिन यहां तो पेड़, पौधे और जंगल जैसा तो कुछ है नहीं. बस फिर क्या था, उन्होंने उसी दिन एक पेड़ लगाने शुरू कर दिए. एक वो दिन था और एक आज का दिन है, जहां आज हजारों पेड़ लगाकर एक जंगल खड़ा कर दिया है.
जमीन की खुदाई में आईं मुश्किलें नारायण सिंह हॉर्टिकल्चर विभाग में काम करते थे इसलिए उन्हें ज्यादातर पौधों की परख थी. उसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जंगल बनाने की शुरुआत की. चूंकि इलाका पहाड़ी था इसलिए शुरुआती दौर में जमीन की खुदाई में बड़ी मुश्किलें आईं. लेकिन दोनों ने जंगल बनाने का ठान ही लिया था इसलिए वे रुके नहीं. अपनी समझ और सूझ-बूझ से नंदा देवी ने ऐसे पौधे लगाए जो छाया भी दें और फल भी. वहीं, उनकी पत्नी ने ऐसे पौधे और पेड़ लगाए जो औषधीय गुणों से भरपूर भी थे और छायादार भी. इसी मेलजोल के साथ वे काम करते गए और आज एक घना जंगल सांस ले रहा है.
बच्चों की तरह रखते हैं पेड़-पौधों का ध्यान नंदा देवी बताती हैं कि शुरुआत में उन्हें मुश्किलें बहुत आईं. कभी पौधे मार जाते तो कभी कोई जानवर खा जाता. इसके अलावा पहाड़ों पर पानी की कमी कारण भी कभी-कबार पौधे मर जाते. पर उन्होंने पौधों पर खास ध्यान देना शुरू किया. दोनों के लिए ही पेड़-पौधे परिवार से भी बढ़कर हैं इसलिए वे उनका एक बच्चे की तरह ही ध्यान रखते हैं.
पेड़ों की रक्षा करना एकमात्र मकसद इसके अलावा जब-जब उनके आस पास के जंगलों में आग लगी, तब-तब उन्होंने पूरी कोशिश करके उस आग को बुझाने की कोशिश की. कई बार तो ऐसा भी हुआ कि पेड़ों की आग बुझाने वक्त खुद भी झुलस जाते थे. नंदादेवी एक घटना को याद करते हुए बताती हैं कि घर पर कोई नहीं था और जंगल में आग लग गई, उन्होंने ढेर सारी गीली घास इकट्ठा करके आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन वे भूल गईं कि इस दौरान उनके खुद के कपड़ों ने भी आग पकड़ ली है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



