
उत्तराखंड के बाद कर्नाटक में उठी आवाज, अब CM येदियुरप्पा को हटाने की मांग
AajTak
उत्तराखंड के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए कर्नाटक में भी वही सियासी हालात पैदा होता जा रहा है. कर्नाटक में भी पार्टी के अंदर से मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठने लगी है. बीजेपी विधायक बसंगौड़ा पाटिल यत्नाल ने यह कह कर विवाद पैदा कर दिया है कि आगामी चुनाव से पहले राज्य में पार्टी को बचाने के लिए बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाना होगा.
उत्तराखंड के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए कर्नाटक में भी वही सियासी हालात पैदा होता जा रहा है. कर्नाटक में भी पार्टी के अंदर से मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठने लगी है. बीजेपी विधायक बसंगौड़ा पाटिल यत्नाल ने यह कह कर विवाद पैदा कर दिया है कि आगामी चुनाव से पहले राज्य में पार्टी को बचाने के लिए बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाना होगा. बीजेपी विधायक बसंगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा, राज्य में मुख्यमंत्री का परिवर्तन 100% सुनिश्चित है. वरना इस मुख्यमंत्री (बीएस येदियुरप्पा) के साथ आगामी चुनाव लड़ना मुश्किल होगा. बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह इस बात से वाकिफ हैं. लेकिन वह बस यूं ही कह रहे हैं कि सीएम नहीं बदलेगा.' बीजेपी विधायक ने कहा कि कर्नाटक के सीएम को किसी भी कीमत पर बदला जाना चाहिए. यदि बीजेपी को राज्य में खुद को बचाए रखना है तो यह करना आवश्यक है. आगे यह बताते हुए कि वह ऐसा क्यों कह रहे हैं, बसंगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा कि मैंने भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति के खिलाफ बोला है. मैं केवल वाजपेयी और नरेंद्र मोदी का महिमामंडन करता हूं. इन दोनों नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं है. उन्होंने वंशवाद की राजनीति नहीं की है. वे मेरे लिए रोल मॉडल हैं. मैं उन लोगों का महिमामंडन कैसे कर सकता हूं जो वंशवाद की राजनीति करते हैं और राजनीति में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं?
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









