
उत्तराखंड की भीमताल झील का जलस्तर घटा, टूरिज्म पर पड़ रहा बुरा असर
AajTak
भीमताल झील की गहराई 1985 में 22 मीटर दर्ज की गई थी, लेकिन अब यह घटकर 17 मीटर रह गई है. इस गिरावट का कारण सरकारी एजेंसियों की निरंतर उपेक्षा हो सकती है. झील के गिरते जलस्तर ने शहर के पर्यटन उद्योग को भी प्रभावित किया है.
उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित भीमताल झील का जलस्तर 22 मीटर से घटकर 17 मीटर तक पहुंच गया है. जो कि अबतक सबसे कम है. इसकी वजह राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की कमी है. ऐसे में पहाड़ी शहर में पर्यटकों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है.
बता दें कि 1,370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नैनीताल जिले की सबसे बड़ी झील भीमताल दिल्ली-एनसीआर के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है. वे चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए यहां आते हैं. जलस्तर में गिरावट पर बोलते हुए क्लाइमेट एक्टिविस्ट पूरन चंद बृजवासी ने कहा कि अधिकारियों द्वारा झील की लगातार उपेक्षा और झील में क्षेत्र के कई नालों के बहने से स्थिति और खराब हो गई है.
इंडिया टुडे टीवी से बातचीत में पूरन चंद बृजवासी ने कहा कि झील की आखिरी बार सफाई ठीक से 1998 में की गई थी. आस-पास के इलाकों से कई बड़े नाले इस झील में सीवेज, गाद और कचरा लाते हैं. उन्होंने कहा कि हम सरकार से बार-बार अनुरोध कर रहे हैं कि सीवेज और गाद को बहने से रोका जाए और गर्मियों के दौरान झील से गाद निकालने में मदद की जाए.
उन्होंने कहा कि भीमताल झील की गहराई 1985 में 22 मीटर दर्ज की गई थी, लेकिन अब यह घटकर 17 मीटर रह गई है. इस गिरावट का कारण सरकारी एजेंसियों की निरंतर उपेक्षा हो सकती है. झील के गिरते जलस्तर ने शहर के पर्यटन उद्योग को भी प्रभावित किया है.
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के पूर्व पर्यटन विकास अधिकारी विपिन सी पांडे ने कहा कि झील क्षेत्र के पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र में कोई भी बदलाव लोगों की आजीविका को प्रभावित कर सकता है. पांडे ने कहा कि एक समय था जब इस क्षेत्र में 60 छोटी-बड़ी झीलें थीं, लेकिन अब बहुत कम बची हैं. यह झील पूरे भारत के पर्यटकों को अट्रैक्ट करती है. बोटिंग, कयाकिंग, पैरासेलिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटी से अच्छी खासी कमाई होती है. उन्होंने कहा कि झील में पानी का स्तर कम होने से हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित होगी, जो होटल और रिसॉर्ट सहित पर्यटन उद्योग पर निर्भर हैं.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




