
उत्तराखंड की धामी सरकार ने 'अग्निवीरों' को दी गुड न्यूज, राज्य की नौकरियों में मिलेगा आरक्षण, स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी
AajTak
उत्तराखंड सरकार ने 'अग्निवीर' योजना के तहत सेना में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद रिटायर होने वाले युवाओं के करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को राज्य के सरकारी विभागों में आरक्षण देने की घोषणा की है. यह आरक्षण पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में दिया जाएगा. इसके अलावा एक कौशल विकास योजना भी तैयार की जा रही है ताकि अग्निवीरों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें.
हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने भी अग्निपथ योजना के तहत रिटायर होने वाले युवाओं को राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण दिए जाने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सेवाओं में अग्निवीरों को आरक्षण देने की घोषणा की. सीएम ने अफसरों को योजना तैयार करने के लिए कहा है. इसके अलावा, एक कौशल विकास योजना भी तैयार की जा रही है.
अग्निवीर योजना पर देशव्यापी राजनीतिक विवाद चल रहा है. इस बीच, उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि वो अग्निवीरों को राज्य सेवाओं में शामिल करने और उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार कर रहे हैं.
सीएम ने रोडमैप बनाने के दिए निर्देश
इसी साल जून में सीएम धामी ने अधिकारियों को एक रोडमैप तैयार करने के भी निर्देश दिए थे. सीएम ने कहा था कि रिटायर होने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की सेवाओं में कैसे शामिल किया जाएगा, इसे लेकर रोडमैप बनाया जाए.रविवार को देहरादून में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा, सरकार सेना में चार साल की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों को रोजगार देने के लिए एक मजबूत कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रही है.
रोजगार के लिए स्किल ट्रेनिंग भी देगी राज्य सरकार
इस योजना में उत्तराखंड पुलिस और अन्य राज्य सरकार के विभागों में अग्निवीरों की भर्ती के प्रस्ताव शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, रिटायर अग्निवीरों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए एक कौशल विकास कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को इन प्रस्तावों को शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं. सीएम का कहना था कि यदि जरूरी हुआ तो इन्हें आगामी विधानसभा सत्र में सदन के पटल पर पेश किया जा सकता है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









