
उत्तराखंडः शहरी विकास मंत्री ने दिए 74 तबादलों के आदेश, CM पुष्कर धामी ने लगाई रोक
AajTak
उत्तराखंड में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की ओर से दिए गए 74 तबादलों के आदेश के बाद राजनीति गरमा गई है. इस मामले की जानकारी जब सीएम ऑफिस पहुंची तो मुख्यमंत्री धामी ने न सिर्फ नाराजगी जताई, बल्कि तबादलों पर तुरंत रोक लगा दी है. वहीं बताया जा रहा है कि मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल तबादलों के आदेश देकर जर्मनी के लिए रवाना हो गए.
उत्तराखंड में विधानसभा में पहले ही बैकडोर से एंट्री को लेकर विवादों में घिरे शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने एक और नए विवाद को जन्म दे दिया है. जानकारी के मुताबिक रविवार रात को शहरी विकास मंत्रालय की ओर से किए गए 74 तबादलों को लेकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है. बताया जा रहा है कि एक बैठक के बाद मंत्री डॉ. प्रेमचंद्र अग्रवाल ने तबादलों के आदेश जारी किए और अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन के साथ जर्मनी रवाना होने के लिए निकल गए.
सूत्रों के मुताबिक जब इस मामले की जानकारी सीएम ऑफिस पहुंची तो खुद सीएम पुष्कर धामी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की. साथ ही शहरी विकास सचिव दीपेंद्र चौधरी को तलब कर लिया. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी ने तबादलों पर तुरंत रोक लगा दी है.
ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने अपने विभाग में अचानक इतने बड़े पैमाने पर तबादले के आदेश रातों रात जारी क्यों किए. साथ ही ये भी सुगबुगाहट हो रही है कि क्या अब मंत्री प्रेमचन्द्र की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी न सिर्फ इस मामले को लेकर नाराज हुए, बल्कि उन्होंने मंत्री प्रेमचंद्र के आदेशों के बाद तुरंत इन तबादलों को रोक दिया.
दरअसल, उत्तराखंड और जर्मनी के बीच ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारियों को साझा करने के लिए शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ जर्मनी दौरे पर रवाना हुए हैं.
इस यात्रा के दौरान अपशिष्ट प्रबंधन पर अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा. इस अध्ययन दल पर होने वाले खर्च को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करने वाली कंपनी जीआईजेड की ओर से वहन किया जाएगा. मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे, अपर निदेशक अशोक कुमार पांडे, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार दयानंद सरस्वती, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल भी जर्मनी के लिए रवाना हुए हैं.
ये भी देखें

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









