
उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल से पानी निकालने का काम रोका गया, जानें- क्या है वजह
AajTak
एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) कर्मियों और NHIDCL इंजीनियरों ने सुरंग के अंदर एक मॉक ड्रिल करनी थी, ताकि यह आकलन किया जा सके कि टनल से पानी निकालने का काम किया जा सकता है या नहीं, लेकिन उन्हें लगा कि यह जोखिम भरा हो सकता है.
उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल से पानी निकालने का काम जो इस सप्ताह शुरू होना था, सुरक्षा चिंताओं के कारण रोक दिया गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.
एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) कर्मियों और NHIDCL इंजीनियरों ने सुरंग के अंदर एक मॉक ड्रिल करनी थी, ताकि यह आकलन किया जा सके कि टनल से पानी निकालने का काम किया जा सकता है या नहीं, लेकिन उन्हें लगा कि यह जोखिम भरा हो सकता है.
बता दें कि पिछले साल 12 नवंबर को सुरंग का कुछ हिस्सा ढह गया था, जिसके चलते 41 मजदूर 17 दिनों तक टनल में फंसे रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा महसूस किया गया कि सुरंग के टूटे हुए हिस्से की मरम्मत किए बिना पानी निकालने का काम शुरू करने से भूस्खलन हो सकता है और लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है.
पीटीआई के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि सुरंग के टूटे हुए हिस्से के पास सुरंग की छत पर दरारें देखी गई हैं. इसलिए सुरंग के अंदर डीवाटरिंग के लिए जाने से पहले टूटे हुए हिस्से की मरम्मत करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि मलबे के दूसरे छोर पर डीवाटरिंग की जानी है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






