
उज्जैन में ऑनलाइन सट्टा गैंग का भंडाफोड़, पाउंड और डॉलर समेत 14 करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद, 9 गिरफ्तार
AajTak
आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मुसद्दीपुरा और 19 ड्रीम कॉलोनी सहित दो से तीन इलाकों में छापेमारी की. इस दौरान टीमों ने 14.58 करोड़ रुपये की नकदी और पाउंड तथा डॉलर सहित सात देशों की मुद्राएं बरामद की हैं.
मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने एक बड़ा सट्टा गैंग का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह के लोग ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम करते थे. अलग-अलग जगहों पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 14 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद की गई है. इस मामले में पुलिस आगे भी छानबीन कर रही है.
उज्जैन पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी के दौरान नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया और 14.58 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं. असल में पुलिस को टी-20 क्रिकेट विश्व कप और ऑनलाइन गेम पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी. उज्जैन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) संतोष कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया 'हमें सूचना मिली थी कि पीयूष चोपड़ा नामक व्यक्ति बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा है. हमने दो दिनों तक इस सूचना पर काम किया.'
IG संतोष कुमार सिंह ने आगे बताया कि पुलिस टीमों ने गुरुवार की शाम को मुसद्दीपुरा और 19 ड्रीम कॉलोनी सहित दो से तीन इलाकों में छापेमारी की. इस दौरान टीमों ने 14.58 करोड़ रुपये की नकदी और पाउंड तथा डॉलर सहित सात देशों की मुद्राएं बरामद कीं. इसके अलावा 40 से अधिक मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट भी जब्त किए गए हैं.
पुलिस महानिरीक्षक (IG) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जो एमपी के नीमच और पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं. ये लोग इस अवैध गतिविधि में शामिल थे. उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है.
आईजी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, मुख्य आरोपी चोपड़ा कई बार विदेश जा चुका है. हम यह सुनिश्चित करने के लिए लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने जा रहे हैं कि वह देश छोड़कर न भाग जाए. उन्होंने बताया कि रैकेट के पैमाने को देखते हुए आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य एजेंसियों को भी सूचित किया जाएगा.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





