
ईस्टर के बाद रूस ने यूक्रेन के शहरों पर बरसाए बम, देखें दुनिया आजतक
AajTak
रूस ने ईस्टर के दौरान रोके हमलों के बाद यूक्रेन के शहरों पर फिर से बम बरसाए हैं. पिछले 24 घंटे में रूस ने अपने हमलों की संख्या तेजी से बढ़ा दी है. ये हमले तब हो रहे हैं जब दुनिया के तमाम देश रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर कराने की कोशिश कर रहे हैं. देखें दुनिया आजतक.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











