
'ईसाई नहीं कराते लोगों का धर्मांतरण, देश की प्रगति में उनका बड़ा योगदान', कोलकाता में बोले केंद्रीय मंत्री जॉन बारला
AajTak
अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला ने कोलकाता में एक शांति रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इसके बावजूद, ईसाइयों को सम्मान नहीं मिलता क्योंकि वे अपना ढिंढोरा नहीं पीटते. बारला ने कहा कि ईसाई स्कूल देश में हर जगह पाए जा सकते हैं. महात्मा गांधी से लेकर फिल्मस्टार शाहरुख खान तक कई हस्तियों ने ऐसे संस्थानों में स्कूली शिक्षा प्राप्त की.
केंद्रीय मंत्री जॉन बारला ने शुक्रवार को ईसाई समुदाय पर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की प्रगति में इस समुदाय का बहुत बड़ा योगदान है. अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री ने कोलकाता में एक शांति रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इसके बावजूद, ईसाइयों को सम्मान नहीं मिलता क्योंकि वे अपना ढिंढोरा नहीं पीटते. बारला ने कहा कि ईसाई स्कूल देश में हर जगह पाए जा सकते हैं. महात्मा गांधी से लेकर फिल्मस्टार शाहरुख खान तक कई हस्तियों ने ऐसे संस्थानों में स्कूली शिक्षा प्राप्त की.
इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र और वृद्धाश्रम हैं. इतने योगदान के बाद भी कोई सम्मान नहीं है. ऐसे आरोप क्यों लगेंगे कि हम लोगों का धर्मांतरण करते हैं? नहीं, हम लोगों का धर्मांतरण नहीं कराते हैं.' कई राज्यों में बीजेपी नेता चर्च के पादरियों पर लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने आरोप लगाते हैं. बारला स्वयं ईसाई समुदाय से आते हैं. उन्होंने कहा कि हमें शांति के अलावा कुछ नहीं चाहिए. समय एकजुट होने का है. उन्होंने कहा कि समुदाय के सदस्यों को छत्तीसगढ़ की तरह अन्याय का सामना नहीं करना चाहिए.
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर शहर में 2 जनवरी को एक कथित धर्म परिवर्तन के मामले में आदिवासियों के विरोध के दौरान एक चर्च में तोड़फोड़ की गई और एक आईपीएस अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से बीजेपी सांसद ने कहा कि अगर हम दुनिया को हमारे योगदान के बारे में नहीं बताएंगे तो इसके बदले हमारी पिटाई होगी. उन्होंने कहा कि स्कूलों के अलावा अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, वृद्धाश्रम और अन्य सुविधाएं ईसाइयों द्वारा अपने फंड से चलायी जाती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सम्मान नहीं मिलता है.
हमारे योगदान के लिए कोई सम्मान नहीं मिला: बारला
बारला ने कहा, “जब से मैं मंत्री बना, अल्पसंख्यक मंत्री के रूप में, ईसाई के रूप में, मैंने सोचा- देश के लिए हमारा क्या योगदान है? आजादी से पहले और आजादी के बाद दोनों हमने क्या दिया और बदले में हमें क्या मिला? हमारे योगदान के लिए हमें क्या सम्मान मिला?” उन्होंने कहा कि देश के दूर-दराज इलाकों में ईसाई स्कूल हैं जहां कोई सरकारी संस्थान नहीं है. बारला ने दावा किया कि स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी, राजनेता लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी, जेपी नड्डा, "पवार परिवार" और फिल्मस्टार शाहरुख खान जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां सभी ईसाई स्कूलों में पढ़ी हैं.
सरकार के खिलाफ नहीं हैं ईसाई: केंद्रीय मंत्री

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



