
ईशा योग केंद्र में एस-20 सम्मेलन: 20 देशों के जी-20 प्रतिनिधि सद्गुगुरु से योग विज्ञान पर करेंगे चर्चा
AajTak
S-20 Summit at Isha Yoga Center: जी-20 का साइंस 20 (एस-20) सम्मलेन 21 जुलाई और 22 जुलाई को कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में हो रहा है. यह सम्मेलन साइंस से संबंधित है जिसमें 20 देशों से आए 100 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और सद्गुरु के साथ संवाद करेंगे.
S-20 Summit at Isha Yoga Center: जी-20 का साइंस 20 (एस-20) सम्मलेन कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में 21 से 22 जुलाई 2023 के बीच आयोजित हो रहा है. इस मीटिंग में दुनिया की 20 प्रमुख विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं से आए 100 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं जिनमें कई वैज्ञानिक और अलग-अलग देशों के नीति निर्माता शामिल हो रहे हैं.
सम्मेलन के दौरान सद्गुरु का प्रतिनिधियों के साथ एक संवाद सत्र भी आयोजित जा रहा है. यहां साइंस 20 एंगेजमेंट ग्रुप की शिखर बैठक होगी जिसमें समूह द्वारा पिछली बैठकों में ग्रीन एनर्जी, विज्ञान को समाज से जोड़ने और समग्र स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद इन विषयों पर 20 देशों की एक संयुक्त विज्ञप्ति प्रस्तुत की जाएगी. बता दें कि साल 2017 में स्थापित एस-20 (साइंस 20), जी-20 के सबसे हालिया एंगेजमेंट ग्रुप में से एक है. एस-20 ग्रुप जी-20 के अंतर्गत वैज्ञानिकों के साथ आधिकारिक संवाद बढ़ाने का समर्थन करता है.
जी-20 का साइंस 20 (एस-20) सम्मलेन
समूह ने पिछली बैठकों में ग्रीन एनर्जी, विज्ञान को समाज से जोड़ने और समग्र स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की है जिसे आगे बढ़ाया जाएगा. बैठक के बाद इन विषयों पर 20 देशों की एक संयुक्त विज्ञप्ति प्रस्तुत की जाएगी.
साल 2017 में स्थापित एस-20 (साइंस 20), जी-20 के सबसे हालिया एंगेजमेंट ग्रुप में से एक है. एस-20 ग्रुपजी-20 के अंतर्गत वैज्ञानकों के साथ आधिकारिक संवाद बढ़ाने का समर्थन करता है. ईशा योग केंद्र में होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर सद्गुरु ने कहा, 'यह बहुत अच्छी बात है कि जी-20 बैठकों के मेजबानी स्थलों में विविधता रखी गई है और एक मीटिंग आध्यात्मिक केंद्र पर होने जा रही है. मुझे लगता है कि यह सही रास्ता है क्योंकि लोगों को भारत का अनुभव करने की जरूरत है. '
इसके बाद सभी ग्रुप प्रतिनिधि योग विज्ञान पर एक शैक्षिक सत्र में भाग लेंगे जिसका संचालन डॉ. बाला सुब्रमण्यम की ओर से किया जाएगा. जो हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में एनेस्थिसियोलॉजी के प्रोफेसर और बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर, बोस्टन स्थित सद्गुरु सेंटर फॉर एकॉन्शियस प्लैनेट के निदेशक हैं. सद्गुरु सेंटर फॉर ए कॉन्शियस प्लैनेट, बेथ इज़राइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर, बोस्टन, एमए द्वारा किया जाएगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









