
ईरान युद्ध के बीच रूस पर मेहरबान अमेरिका, समंदर में फंसा तेल खरीदने के लिए 30 दिन का लाइसेंस
AajTak
यह लाइसेंस 12 मार्च तक जहाजों पर लोड किए गए रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की डिलीवरी और बिक्री तक वैध रहेगा. इससे पहले पांच मार्च को अमेरिकी वित्त विभाग ने भारत के लिए भी 30 दिन की विशेष छूट जारी की थी.
ईरान के साथ युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल है. इस बीच अमेरिका ने देशों को समंदर में फंसे रूस का तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने को हरी झंडी दे दी है.
अमेरिका ने समंदर में फंसे रूस का तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने के लिए देशों को 30 दिनों का लाइसेंस जारी किया है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह कदम वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उठाया गया है.
बेसेंट ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि यह फैसला उस समय लिया गया जब वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं, जो लगभग चार वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर है. उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम से रूसी सरकार को कोई बड़ा वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा.
यह घोषणा अमेरिकी ऊर्जा विभाग के उस फैसले के एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि ईरान युद्ध के बाद तेजी से बढ़ती तेल कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से 172 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा. यह कदम 32 देशों के अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत कुल 400 मिलियन बैरल तेल बाजार में जारी किया जाएगा.
यह लाइसेंस 12 मार्च तक जहाजों पर लोड किए गए रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की डिलीवरी और बिक्री तक वैध रहेगा. इससे पहले पांच मार्च को अमेरिकी वित्त विभाग ने भारत के लिए भी 30 दिन की विशेष छूट जारी की थी, जिसके तहत भारत को समंदर में फंसे रूसी तेल को खरीदने की अनुमति दी गई थी.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










