
ईरान युद्ध की कीमत दशकों तक चुकाएंगे आम लोग... रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
AajTak
इजरायली ड्रोन हमलों के बाद तेहरान के तेल डिपो और रिफाइनरियों में लगी आग से शहर में 'काली बारिश' की घटनाएं सामने आई हैं. विशेषज्ञों के अनुसार जलते ईंधन का धुआं और जहरीले रसायन बारिश के साथ मिलकर हवा और पानी को प्रदूषित कर रहे हैं. इससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मिसाइल और बम से फैले जहरीले तत्व पर्यावरण में दशकों तक बने रह सकते हैं और पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं.
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब पर्यावरण और लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है. इजरायली ड्रोन हमलों में तेहरान के बाहरी इलाके में स्थित बड़े तेल डिपो और रिफाइनरियों में आग लगने के बाद शहर में 'काली बारिश' होने की खबर सामने आई है. विशेषज्ञों का कहना है कि जलते ईंधन से उठने वाला धुआं और जहरीले रसायन बारिश के साथ मिलकर शहर पर गिरे, जिससे हवा और पानी दोनों प्रदूषित हो सकते हैं.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी में केमिकल और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के प्रोफेसर नेजात रहमानियन ने बताया कि यह घटना उन्हें 35 साल पहले की याद दिलाती है, जब खाड़ी युद्ध के दौरान कुवैत में जलते तेल कुओं का धुआं हजारों किलोमीटर दूर ईरान तक पहुंच गया था. उस समय भी जहरीले कणों ने वातावरण को बुरी तरह प्रभावित किया था.
इस बार खतरा ज्यादा बड़ा विशेषज्ञों के अनुसार इस बार खतरा ज्यादा बड़ा हो सकता है क्योंकि तेल भंडार तेहरान जैसे बड़े शहर के बेहद करीब हैं. संघर्ष और पर्यावरण अबजरवेटरी के अनुसार मौजूदा युद्ध में अब तक 300 से ज्यादा ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनसे पर्यावरण को गंभीर नुकसान का खतरा है. मिसाइल और बम फटने से भारी धातुएं और जहरीले कण हवा, मिट्टी और पानी में फैल जाते हैं, जिनका असर कई दशकों तक बना रह सकता है.
सांस की बीमारियां बढ़ने का खतरा स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के प्रदूषण से सांस की बीमारियां बढ़ सकती हैं. खासकर छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है. शुरुआत में ईरानी अधिकारियों ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी थी और कहा था कि अम्लीय बारिश से त्वचा और फेफड़ों को नुकसान हो सकता है.
तेहरान पहले से ही गंभीर वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है. शहर के आसपास भारी उद्योग, बड़ी संख्या में वाहन और भौगोलिक स्थिति के कारण प्रदूषक तत्व लंबे समय तक हवा में फंसे रहते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर क्षेत्र में तेल भंडार और ऊर्जा ठिकानों पर हमले जारी रहे तो इसका असर केवल ईरान ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










