
ईरान में खामेनेई की सेना ने 36000 लोगों को मार डाला... 8-9 जनवरी ईरानियों के लिए बनी कयामत की रात
AajTak
ईरान में जनवरी की शुरुआत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुए दमन को लेकर चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं. विपक्षी मीडिया ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक, 8 और 9 जनवरी को हुए सरकारी एक्शन में 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई. इसे इतिहास का सबसे बड़ा दो दिवसीय नागरिक जनसंहार बताया जा रहा है.
ईरान में जनवरी की शुरुआत में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं. विपक्ष समर्थित ईरानी न्यूज वेबसाइट ईरान इंटरनेशनल ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि 8 और 9 जनवरी को हुए दमन में ईरानी शासन द्वारा 36 हजार से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया.
ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक, यह आंकड़ा "क्लासिफाइड दस्तावेजों, फील्ड रिपोर्ट्स, मेडिकल स्टाफ, चश्मदीदों और पीड़ित परिवारों के बयानों" के आधार पर तैयार किया गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह दो दिनों में हुआ अब तक का सबसे बड़ा और सबसे खूनी नागरिक जनसंहार है, जो सड़क पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी से डर गए खामेनेई? अंडरग्राउंड शेल्टर में जाकर छिपे... तीसरे बेटे को सौंप दी ईरान की कमान
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतर हत्याएं इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और उससे जुड़ी बसीज मिलिशिया द्वारा की गईं. इसके अलावा इराक और सीरिया से लाए गए प्रॉक्सी लड़ाकों का भी इस्तेमाल किया गया. ईरान के आंतरिक मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रांतीय सुरक्षा परिषदों की 20 जनवरी की रिपोर्ट में मरने वालों की संख्या 30 हजार से अधिक बताई गई थी.
अलग-अलग रिपोर्ट में अलग-अलग मौत के आंकड़े
ईरान इंटरनेशनल ने यह भी दावा किया कि 21 जनवरी को संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के सामने पेश की गई एक रिपोर्ट में मृतकों की संख्या 27,500 से अधिक बताई गई. वहीं सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल से जुड़े दो सूत्रों ने कहा कि IRGC की दो अलग-अलग रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 33 हजार और 36,500 से ज्यादा बताया गया है.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










