
ईरान में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का चाबहार पोर्ट दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा
AajTak
मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को ईरान के चाबहार बंदरगाह पर शहीद बेहेश्ती टर्मिनल का दौरा किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने यहां परिचालन में सुधार के लिए 6 मोबाइल हार्बर क्रेन भी सौंपे.
केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को ईरान के चाबहार बंदरगाह पर शहीद बेहेश्ती टर्मिनल का दौरा किया. बंदरगाह भारत द्वारा संचालित है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने यहां परिचालन में सुधार के लिए 6 मोबाइल हार्बर क्रेन भी सौंपे.
भारतीय दूतावास ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "आज शहीद बेहेश्ती पोर्ट, चाबहार में पीएमओ के डिप्टी मिनिस्टर डॉ. सफ़ाई की मौजूदगी में 6 एमएचसी चालू किए गए. भारत इरान सरकार के सहयोग से चाबहार बंदरगाह को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है."
मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक सोनोवाल ने कहा कि भारत ईरान में चाबहार बंदरगाह को विकसित और लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उनके साथ ईरान में भारत के राजदूत गद्दाम धर्मेंद्र और ईरान के डिप्टी मिनिस्टर व बंदरगाह और समुद्री संगठन प्रबंध निदेशक अली अकबर सफी भी मौजूद रहे.
बयान में कहा गया, "सोनोवाल और सफी की ईरान-भारत के बीच समुद्री और बंदरगाह सहयोग के विकास पर एक खास बैठक हुई. दोनों प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण एशियाई, आसियान और यहां तक कि जापान, कोरिया जैसे देशों के साथ ही मध्य एशियाई देशों के बीच व्यापार की संभावनाओं और अनलॉक व्यापार संभावनाओं पर चर्चा की. यहां सोनोवाल ने दूरी, समय और लागत को कम करने में चाबहार बंदरगाह की भूमिका को फिर से दोहराया."
बयान में कहा गया है कि बंदरगाह के सुचारू संचालन के लिए एक संयुक्त तकनीकी समिति बनाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में बंदरगाह के विकास की दिशा में भविष्य की कार्रवाई पर भी चर्चा की गई. सोनोवाल ने कहा कि भारत और ईरान दोनों ही अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारे को दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार का पसंदीदा मार्ग बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









