
ईरान द्वारा पकड़े गए इजरायली जहाज में 17 भारतीयों के बीच केरल की महिला भी मौजूद, छुड़ाने के लिए डिप्लोमैटिक कोशिशें जारी
AajTak
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने 13 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे इजरायल के एक जहाज MSC Aries को कब्जे में लिया था. यह जहाज लंदन का जोडियक मैरिटाइम है, जो इजरायल के अरबपति आइल ओफेर के जोडियक ग्रुप का है. यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक बंदरगाह से रवाना हुआ था.
इजरायल का एक जहाज इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. इस मालवाहक जहाज को ईरान ने कब्जे में ले रखा है. जहाज पर कुल 25 लोग सवार हैं जिनमें 17 भारतीय हैं. अब खबर आई है कि इन 17 भारतीयों में एक महिला भी है.
केरल की रहने वाली इस महिला एंटेसा जोसेफ के परिवार का कहना है कि 17 भारतीयों में एंटेसा भी है लेकिन विदेश मंत्रालय को लिखे गए केरल के मुख्यमंत्री के पत्र में उसका कोई जिक्र नहीं किया गया.
इस मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में जहाज में फंसे 17 भारतीयों में किसी महिला के होने की कोई जानकारी नहीं थी. जैसे ही हमें इसके बारे में पता चला. इस मामले को केंद्र सरकार के संज्ञान में लाया गया.
उन्होंने बताया कि नॉन रेजिडेंट केरेलाइट्स अफेयर्स (एनओआरकेए) विभाग को भी जरूर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. महिला के पिता का कहना है कि केरल सीएम के विदेश मंत्रालय को लिखे पत्र में उनकी बेटी का नाम नहीं होने से उन्हें दुख पहुंचा है. वे मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित हुई है. सभी चैनलों और अखबारों में यही कहा जा रहा है कि इन 17 भारतीयों में तीन मलयाली हैं.
'जहाज के मालिकाना हक वाली कंपनी ने हमें दी जानकारी'
एंटेसा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की मौजूदा स्थिति को लेकर उन्हें अभी तक राज्य या केंद्र सरकार की ओर से कोई अपडेट नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि जहाज का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी ने हमें जानकारी दी थी कि हमारी बेटी सुरक्षित है. हमने आखिरी बार शुक्रवार को उससे बात की थी.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










