
ईरान जंग के बीच अमेरिका को झटका, इराक में क्रैश हुआ KC-135 विमान, सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
हाल के दिनों में अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ मध्य पूर्व में बड़ी संख्या में अपने विमान तैनात किए हैं. यह ऑपरेशन 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ, जब अमेरिकी और इजराइली बलों ने ईरानी ठिकानों पर हमले किए.
अमेरिकी सेना का एक रिफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ईरान में जारी जंग के बीच उनका KC-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया. इसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. इस घटना में दो विमान शामिल थे। एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, जबकि दूसरा सुरक्षित उतर गया.
अमेरिकी सेना ने बताया कि दो विमान थे. एक विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई जबकि दूसरा विमान क्रैश हो गया. सेना ने कहा कि यह हादसा ना तो दुश्मन की गोलीबारी से हुआ और ना ही फ्रेंडली फायर की वजह से. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और जांच की जा रही है.
बयान में कहा गया कि यह घटना ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के दौरान फ्रेंडली हवाई क्षेत्र में हुई और बचाव अभियान जारी है. यह ऑपरेशन ईरान को निशाना बनाने वाली अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है.
बता दें कि अमेरिका का यह KC-135 विमान लंबी दूरी के अभियानों के दौरान लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य विमानों में हवा में ही ईंधन भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता था.
हाल के दिनों में अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ मध्य पूर्व में बड़ी संख्या में अपने विमान तैनात किए हैं. यह ऑपरेशन 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ, जब अमेरिकी और इजराइली बलों ने ईरानी ठिकानों पर हमले किए. इसके बाद यह जंग एक व्यापक क्षेत्रीय सैन्य ऑपरेशन में तब्दील हो गई.
विमान दुर्घटना ऐसे समय हुई है जब इस संघर्ष में हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हमलों की शुरुआत के बाद से अब तक सात अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है. ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध में करीब 150 अमेरिकी सैनिक घायल भी हुए हैं.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










