
ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर भीषण साइबर अटैक! अनहोनी की आशंका से सहमी दुनिया
AajTak
ईरान के साइबरस्पेस की सर्वोच्च परिषद के पूर्व सचिव फिरोजाबादी ने घोषणा की कि न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका सहित ईरान के लगभग सभी सरकारी बलों को गंभीर साइबर हमलों और सूचना चोरी का सामना करना पड़ा है.
ईरान और इजरायल के बीच चल रहे मौजूदा तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. शनिवार को ईरान के न्यूक्लियर साइट्स सहित कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ साइबर अटैक हुए हैं. इन साइबर हमलों के बीच ईरान सरकार की लगभग सेवाएं बाधित हुई हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ईरान पर यह इजरायल का जवाबी हमले की दिशा में पहला कदम है.
इतना ही नहीं साइबर अटैक में ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 1 अक्टूबर को ईरान के मिसाइल हमले के खिलाफ इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करने का ऐलान किया था.
ईरान के हर सेक्टर पर हुआ अटैक
ईरान के साइबरस्पेस की सर्वोच्च परिषद के पूर्व सचिव फिरोजाबादी ने घोषणा की कि न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका सहित ईरान के लगभग सभी सरकारी बलों को गंभीर साइबर हमलों और सूचना चोरी का सामना करना पड़ा है.
यह भी पढ़ें: US ने बनाई दूरी, अरब देश भी नहीं साथ... ईरान पर इजरायली पलटवार में इसलिए देरी!
ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, ईरान की सुप्रीम काउंसिल ऑफ साइबरस्पेस के पूर्व सचिव फिरोजाबादी ने कहा, "ईरान सरकार की लगभग हर सेक्टर - न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका - इन साइबर हमलों से प्रभावित हुई है. इसकी वजह से अहम जानकारियां भी चोरी हो गई हैं."

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.










