
ईरान के कर्नल की घर के सामने ही गोली मारकर हत्या! मोसाद पर शक
AajTak
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के कर्नल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनकी हत्या तेहरान स्थित उनके घर के बाहर हुई जब वो अपनी कार में थे. दो बंदुकधारियों ने पांच गोलियों से उनका शरीर छलनी कर दिया. ईरान ने इस घटना को लेकर अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की बात करने वाले इस हत्या पर क्यों चुप हैं.
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक कर्नल की रविवार को तेहरान में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. रिपोर्ट्स के मुतबिक, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बंदूकधारियों ने कर्नल सयाद खोडाई को उनके घर के बाहर गोली मार दी. जब वह अपनी कार में थे, उसी वक्त उन्हें बंदूकधारियों ने पांच बुलेट से छलनी कर दिया.
बीबीसी वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. ईरान की सरकार कर्नल की हत्या और इस साजिश में शामिल लोगों की तलाश कर रही है. अर्द्ध सरकारी न्यूज एजेंसी ISNA की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में इजरायली खुफिया एजेंसी के नेटवर्क के एक सदस्य को पकड़ा गया है. रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.
हालांकि, विदेशों में इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद की जिम्मेदारी संभाल रहे इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खातिबजेद्दा ने कहा, ईरान के दुश्मनों ने रिवॉल्यूशनरी गार्ड के एक सदस्य की हत्या करके एक बार फिर अपना शैतानी स्वभाव दिखा दिया है
साल 2020 में ईरान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक की हत्या कर दी गई थी.
कौन थे कर्नल खोडाई?

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











