
ईरान-इजरायल जंग में अमेरिका की एंट्री से बढ़ा तनाव, अब आगे क्या?
AajTak
ईरान-इजरायल जंग में अमेरिका की एंट्री के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बड़े हमले की जानकारी दी. इस हमले के बाद ईरान ने जवाब देने के सभी विकल्प खुले होने की बात कही है, जिससे दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बढ़ गई है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी संघर्ष की बढ़ती संभावना पर चिंता व्यक्त की.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











