
ईरानी कमांडर ने हमास की पीठ थपथपाई, कहा- इजरायल को तोड़ दिया
AajTak
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मेजर जनरल हुसैन सलामी ने इजरायल पर हमले को लेकर फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास की तारीफ की है. यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद में संघर्ष होने के बाद से हमास लगातार इजरायल पर रॉकेट दाग रहा है जिसे ईरान के कमांडर मेजर जनरल हुसैन सलामी ने सराहा है.
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मेजर जनरल हुसैन सलामी ने इजरायल पर हमला करने को लेकर फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास की तारीफ की है. यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद में संघर्ष होने के बाद से हमास लगातार इजरायल पर रॉकेट दाग रहा है जिसे ईरान के कमांडर मेजर जनरल हुसैन सलामी ने सराहा है. (फोटो-AP) सेंट्रल तेहरान में फिलिस्तीनियों के पक्ष में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हए जनरल हुसैन सलामी ने इजरायल पर निशाना साधा और हमास की तारीफ की. जनरल हुसैन सलामी ने कहा, 'आज हम फिलिस्तीन के एक नए जन्म को देख रहे हैं...वो (हमास) मिसाइलों से लड़ रहे हैं.' हमास के रॉकेट हमलों की जवाबी कार्रवाई में इजरायल भी हवाई हमले कर रहा है. (फोटो-Getty Images)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











