
ईराक-सीरिया में अमेरिका का लेट नाइट एक्शन, 85 टारगेट पर भीषण एयरस्ट्राइक, 18 लोग मारे गए, कमांड सेंटर ध्वस्त
AajTak
जॉर्डन हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरिया और इराक में 85 ठिकानों पर बमबारी की है, जिसमें कई आतंकी मारे गए. अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार को इराक और सीरिया में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) और उनके समर्थित मिलिशिया से जुड़े 85 से अधिक ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए हैं.
जॉर्डन हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरिया और इराक में 85 ठिकानों पर बमबारी की है, जिसमें कई आतंकी मारे गए. अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार को इराक और सीरिया में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) और उनके समर्थित मिलिशिया से जुड़े 85 से अधिक ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए. अमेरिकी सेना ने खासकर ईरान की कुद्स फोर्स को निशाना बनाया है. जॉर्डन में एक घातक हमले में मारे गए तीन अमेरिकी सैनिकों और 40 से ज्यादा अन्य लोगों घायल हो गए थे. इसके बाद अब अमेरिकी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका ने शुक्रवार को इराक और सीरिया में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) और उनके समर्थित मिलिशिया से जुड़े 85 से ज्यादा ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए हैं. हालांकि, अमेरिकी हमलों में ईरान के अंदर किसी भी स्थान को निशाना नहीं बनाया.
'7 जगहों पर 85 ठिकानों को बनाया निशाना' अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि हमलों ने कमांड और कंट्रोल सेंटर, रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन भंडारण सुविधाओं के साथ-साथ रसद और गोला-बारूद आपूर्ति श्रृंखला सुविधाओं सहित ठिकानों को निशाना बनाया. हमलों में सात जगहों पर 85 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें से चार सीरिया में और तीन इराक में शामिल थे.
उन्होंने आईआरजीसी की विदेशी जासूसी और अर्धसैनिक टुकड़ियों की कुद्स फोर्स को निशाना बनाया, जो लेबनान से इराक और यमन से सीरिया तक मध्य पूर्व में हमारी सहयोगी सेनाओं को काफी प्रभावित करता है.
राइट्स के अनुसार, हमलों में लंबी दूरी के बम वर्षा ने वाले बी-1 इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सीरिया में 18 ईरान समर्थित आतंकवादी मारे गए हैं.
सैनिकों के परिवार से मिले बाइडन
मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना की एयर स्ट्राइक के बारे में बताते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, पिछले रविवार को जॉर्डन में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) समर्थित आतंकवादी ग्रुप ने एक ड्रोन से तीन अमेरिकी सैनिकों की हत्या कर दी थी. इससे पहले आज मैंने डोवर एयर फोर्स बेस में इन बहादुर अमेरिकियों को श्रद्धांजलि दी और मैंने उनके हर परिवार से बात की है.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








