
'इ विश्वनाथ धाम बाबा आपन इच्छा से बनइले हउवन', भोजपुरी में बोले पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्वनाथ कॉरिडोर धाम का भव्य अनुष्ठान के बाद लोकार्पण किया. अपने संबोधन में शंकर जी का एक श्लोक बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिव ने खुद कहा है कि मेरी प्रसन्नता के कौन आ सकता है काशी, कौन इसका सेवन कर सकता है. काशी में महादेव की इच्छा के बिना ना कोई आता है और ना ही यहां कुछ होता है. ये जो कुछ भी हुआ है ये महादेव ने ही किया है. आगे अपने संबोधन में पीएम मोदी भोजपुरी में बोलते हुए दिखे. पीएम मोदी ने कहा कि 'इ विश्वनाथ धाम बाबा आपन इच्छा से बनइले हउवन, उन कर इच्छा के बिना का कोई पत्ता हिल सकला, कोई कितना बड़ा हवे, तो अपने घरे का हौईए', ये सुन कर जनता जो बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर उद्घाटन के लिए मौजूद थी वे खिल उठी. सभी ने इस पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की. देखिए ये वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












