
'इहे राम राज बा?' नेहा राठौर का सरकार पर वार- 'मेरे खिलाफ पूरी फौज उतारी'
AajTak
नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने अपने नए वीडियो (Neha Singh Rathore New video) में दरबारी कवियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मैं लोगों के सवाल उठाती रहूंगी. बोलीं, उनके गाने का तीसरा पार्ट भी जल्द आएगा.
Neha Singh Rathore latest video, UP Me ka Ba Part 3: भोजपुरी गायक नेहा सिंह राठौर, भाजपा सांसद और अभिनेता रविकिशन के 'यूपी में सब बा' के बाद 'यूपी में का बा' गाने के बाद चर्चा में आईं थीं. इसके बाद यूपी में योगी सरकार के खिलाफ घेरने के लिए विपक्ष ने भी उनके वायरल गाने का सहारा लिया. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये गाना सुनते हुए नजर आए. सरकार मेरी आवाज़ दबाना चाहती है. दरबारी कवियों और गायकों की फ़ौज अपने काम पर लगी है. ये दरबारी गायक सरकार के चमचे और जनता के दुश्मन हैं. जनता इन्हें खुद जवाब दे रही है.#upmekaba#नेहासिंहराठौर https://t.co/WGT8epn1lR pic.twitter.com/cvDUwucmZG

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












