
इस iPhone के डिजाइन में मिली गलती, महंगे दाम पर बिक गया फोन
AajTak
Apple की क्वॉलिटी टॉप नॉच होती है. कंपनी अपने प्रोडक्ट डिजाइन पर भी कापी ध्यान देती है. लेकिन इंसान की तरह मशीन से बी बनाए गए प्रोडक्ट्स में कुछ गलतियां रह जाती हैं. ऐसी ही इस आईफोन के साथ भी हुआ.
आप iPhone यूज करते हैं और इसके डिजाइन में कुछ हेर फेर दिखे तो आप पैसा काम सकते हैं. दरअसल iPhone 11 Pro के एक युनिट में Apple का लोगो थोड़ा अलग जगह पर है. बैक पैनल के मिड में आम तौर पर Apple का लोगो होता है. लेकिन एक iPhone 11 Pro मॉडल में ये लोगो अपनी जगह से थोड़ा अलग है. ऐपल जैसी कंपनियां इस तरह की गलती नहीं करती हैं. लेकिन ये करोड़ों में से एक है. एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 11 Pro के युनिट में लोगो प्लेसमेंट की जगह अलग थी और इसलिए ये फोन लगभग 2.01 लाख रुपये में बिका.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












