
इस साल पहली बार कोरोना संक्रमण दर 1% से पार, दिल्ली के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
AajTak
नए साल में पहली बार दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 1 प्रतिशत से अधिक हुई है. 20 मार्च को संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत दर्ज हुई है. इससे पहले दिल्ली में 24 दिसम्बर 2020 को संक्रमण दर 1.18 प्रतिशत रही थी. कोरोना के नए मामलों ने भी 2021 में पहली बार 800 का आंकड़ा पार किया है.
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के साथ-साथ रिकवरी रेट में भी गिरावट दर्ज हो रही है. हैरानी की बात ये है कि दिल्ली में 24 घण्टे के भीतर एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 200 से अधिक दर्ज हुई है. वहीं सिर्फ मार्च के महीने में कोरोना के एक्टिव मरीजों में 2000 से ज्यादा की बढ़त हुई है. फिलहाल देश की राजधानी में एक्टिव मरीजों ने 3400 का आंकड़ा पार कर लिया है. दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में 75,888 लोगों ने कोरोना टेस्ट करवाया है, इनमें से 813 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे पहले 24 दिसंबर 2020 को दिल्ली में कोरोना के 1063 मामले दर्ज हुए थे. वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई है और 567 मरीज ठीक भी हुए हैं. सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3409 हो गयी है. दिल्ली में 20 मार्च से पहले 10 जनवरी को सबसे अधिक 3468 कोरोना के एक्टिव मरीज दिल्ली में दर्ज हुए थे. इसके अलावा होम आइसोलेशन में इलाजरत मरीजों का आंकड़ा भी 1700 को पार कर गया है.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









