
इस शहर में अचानक फैली भारी बदबू, लोगों को आने लगीं उल्टियां!
AajTak
ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स में हालात खराब हैं, लोग सीवेज जैसी बदबू का सामना कर रहे हैं. इसकी वजह क्या है, इस बारे में पता किया जा रहा है. यह सिलसिला काफी दिनों से कायम है.
एक शहर के लोग अचानक फैली बदबू से परेशान हैं, इस कारण लोग उल्टियां कर रहे हैं. लोगों का शहर में रहना मुश्किल हो गया है. स्थानीय निवासियों की दैनिक दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ा है. यहां के लोग सीवेज जैसी गंदी बदबू का सामना कर रहे हैं.
यह मामला ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स (बर्मिंघम) का है. यहां के रहने वाले लोगों ने बताया कि 9 महीनों से बदबू के कारण उनके बच्चे उल्टी कर रहे हैं.
'द सन' से बात करते हुए, 62 साल के अख्तर शाह ने बताया यह बदबू उनके घर तक आती है, जब से यह शुरू हुआ है तब से उनके शरीर में खुजली शुरू हो गई है. शाह ने कहा, हमें नहीं मालूम कि सांस लेते हुए हम क्या अंदर ले रहे हैं? लेकिन यहां रहना बहुत मुश्किल हो गया है.
पहली बार लगा गैस लीक हुई... जब सबसे पहली बार यहां ऐसा हुआ तो ऐसा लगा कि गैस लीक हुई है, जिसके बाद फायर ब्रिगेड यहां पहुंची. एक स्कूल में पढ़ने वाला छात्र बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया.
28 साल के इमरान ने बताया कि यहां बहुत ज्यादा गर्मी हो रही है, लेकिन लोग अपनी खिड़की नहीं खोल सकते हैं. सुबह 8 बजे से यह सिलसिला शुरू होता है और पूरे दिन बदबू आती रहती है. इमरान बोले, वह अपने बच्चों के लिए सबसे ज्यादा चिंतित हैं.
क्यों हुआ ऐसा, जांच जारी... पर्यावरण से जुड़ी एजेंसी और स्थानीय रोड बनाने वाली कंपनी इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने की कोशिश में जुटी हुई हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









