
इस राज्य के चिकित्सा विभाग में निकलीं बंपर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन, नर्स के इतने पद खाली
AajTak
राजस्थान कान्ट्रेक्ट्यूअल हायरिंग रूल के तहत होने वाले इस भारतीय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 22 प्रकार के पदों पर 8256 और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के 7 प्रकार के पदों पर 5142 पदों पर भर्तियां होंगी. इस तरह से कुल 29 प्रकार के पदों और नौकरियां दी जाएंगी आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है.
राजस्थान में विधानसभा बजट सत्र से पहले चिकित्सा विभाग ने बंपर भर्ती निकाली हैं. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 13,398 पदों पर चिकित्सा विभाग में भर्ती करेगा जबकि 2540 पदों पर पशुधन सहायक भर्ती होगी. चिकित्सा विभाग की भर्तियों के लिए 18 फ़रवरी से परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा 2-13 जून तक आयोजित की जाएगी.
राजस्थान कान्ट्रेक्ट्यूअल हायरिंग रूल के तहत होने वाले इस भारतीय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 22 प्रकार के पदों पर 8256 और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के 7 प्रकार के पदों पर 5142 पदों पर भर्तियां होंगी. इस तरह से कुल 29 प्रकार के पदों और नौकरियां दी जाएंगी. बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है.
18 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
आवेदन की प्रक्रिया 18 फ़रवरी से शुरू होगी और 19 मार्च को आवेदन की अंतिम तारीख़ है. आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड तय करेगा कि परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी या ऑफ़लाइन मोड में होगी. चिकित्सा विभाग में सबसे ज़्यादा नर्स के पद के लिए भर्ती होगी. राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के तहत नर्स ग्रेड द्वितीय व के लिए 4466 पदों पर नौका दी जाएगी जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1941 नर्सों की नियुक्ति होगी.
इसके बाद सबसे ज्यादा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद के लिए 2634 पदों पर भर्ती होगी. वहीं, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक जनवरी से ही शुरू कर दी है. एक मार्च तक आवेदन किए जाए. पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा 2540 पदों के लिए 13 जून को आयोजित की जाएगी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











