
इस बॉलीवुड सुपरस्टार की मदद से मिले थे साजिद-दिव्या भारती, एक साल भी ना चल सका रिश्ता
AajTak
अपने 4 साल के छोटे से करियर में दिव्या भारती ने विभिन्न भाषाओं में करीब 20 फिल्मों में काम किया. सुपरहिट फिल्में दीं. शादी भी की. मगर शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. अचानक एक्ट्रेस का निधन हो गया. खबर ने सभी को शोक की लहर में डुबो दिया. एक्ट्रेस को गुजरे हुए आज 28 साल हो गए हैं. बता रहे हैं दिव्या भारती की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कुछ बातें.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती 90s के दौर में इंडस्ट्री में आई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने आने के साथ ही कमाल कर दिया था. हर तरफ सिर्फ उनके ही चर्चे थे. उन्हें बड़े मुक्तसर से वक्त में ही काफी ज्यादा शोहरत मिल गई. एक्ट्रेस ने अपने 4 साल के छोटे से करियर में विभिन्न भाषाओं में करीब 20 फिल्मों में काम किया. सुपरहिट फिल्में दीं. शादी भी की. मगर शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. अचानक एक्ट्रेस का निधन हो गया. खबर ने सभी को शोक की लहर में डुबो दिया. एक्ट्रेस को गुजरे हुए आज 28 साल हो गए हैं. बता रहे हैं दिव्या भारती की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कुछ बातें. दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी, 1974 को बॉम्बे में हुआ था, एक्ट्रेस ने 9वीं क्लास तक पढ़ाई की उसके बाद अभिनय को अपने करियर के तौर पर चुना. कुछ साउथ फिल्में करने के बाद एक्ट्रेस को सनी देओल और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म विश्वात्मा में काम करने का मौका मिला. ये साल था 1992. इसी साल उनकी फिल्म दिल का क्या कसूर, शोला और शबनम, दीवाना, जान से प्यारा, बलवान, दुश्मन जमाना, गीत और दिल ही तो है जैसी फिल्में आईं. एक ही साल में इतनी सारी बॉलीवुड की फिल्में और वो भी सक्सेसफुल. शायद ही सिनेमा के इतिहास में किसी कलाकार ने एक साल के अंदर अपने अभिनय की ऐसी गहरी छाप छोड़ी होगी. अचंद समय में ही दिव्या भारती सभी के दिल में बस गईं.
संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












