
इस बड़ी बीमारी का संकेत हो सकती है ड्राई स्किन, इग्नोर करने के होंगे बुरे नतीजे
AajTak
सर्दियों में लोगों को ड्राई स्किन की समस्या का सामना करना पड़ता है. लेकिन कई बार स्किन के ड्राई होने के पीछे मौसम जिम्मेदार नहीं होता बल्कि यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. स्किन के ड्राई और खुजली होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको स्किन ड्राईनेस की समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ता है तो यह किसी बड़ी बीमारी का कारण हो सकता हैे.
सर्दियों के मौसम में स्किन का ड्राई होना आम बात है. सर्दियों में बाहर के तापमान और पानी कम पीने के कारण स्किन काफी ड्राई हो जाती है जिससे खुजली भी होने लगती है. लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी स्किन हर मौसम में ड्राई रहती है. बहुत से मामलो में डिहाईड्रेशन और सूखी हवा के कारण भी स्किन में ड्राईनेस बनी रहती है. अधिकतर लोग अपनी ड्राई स्किन के लिए मौसम को जिम्मेदार ठहराते हैं. लेकिन शायद ही कोई यह बात जानता होगा कि ड्राई स्किन के पीछे सिर्फ मौसम ही वजह नहीं होता बल्कि और भी कई कारण हो सकते हैं. स्किन बार-बार ड्राई होने के पीछे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं जिनमें से एक है किडनी की बीमारी. यह सुनकर आप जरूर चौंक गए होंगे लेकिन यह सच है. किडनी की समस्या होने पर भी स्किन काफी ड्राई रहती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











